इतिहास

दिवाकरी ग्राम पंचायत समिति उमरेण से पूर्व मे स्थित है| प्रखण्ड मुख्यालय से इसकी दूरी 17 कि,मी, है| यह ग्राम पंचायत सहर से सटी है| यहाँ कि कुल आबादी 9820 है|जिसमे पुरुष और महिलाओं का अनुपात 52/48 है।ग्राम पंचायत मे 4 ग्राम आतेहैं | यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है|

रोज़गार

ग्राम पंचायत मे 1635 हेक्टएर भूमि पर खेती होती है| जिसमे मुख्य रूप से सरसों, चना,आलू,जौ,प्याज,बाजरा, मक्का होता है| कृषि मजदूर ज्यादा हैं तथा जमीन कम होने के कारण लोग मजदूरी भी करते हैं , तथा फैक्टरी जाते हैं | यहाँ से दिल्ली रोड गुजरता है, तथा पास मे ही अलवर रेल्वे स्टेशन है|